Gadar 2 Movie Review: एक्शन और डायलॉगबाजी से भरपूर हैं गदर 2, सनी देओल की दहाड़ से फिर कांपा पाकिस्तान

Gadar 2 Movie Review: गदर 2 फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं| गदर 2 वर्ष 2001 में रिलीज़ हुई गदर; एक प्रेम कथा का सीक्वल हैं| इस फिल्म में सनी देओल (तारासिंह) और अमीषा पटेल (सकीना) की जोड़ी पर्दे पर एक बार फैन्स को रोमांचित करने को तैयार हैं| गदर 2 में इन दोनों के साथ उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी नजर आ रहें हैं| गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज़ हो चुकी हैं| गदर की तरह इस फिल्म को भी अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया हैं| आप फिल्म देखने जाने से पहले इसके रिव्यु के बारे में जरुर पढ़ें| आइये जानते हैं कि कैसी हैं फिल्म की कहानी और फिल्म को क्या रेटिंग मिली हैं|

Gadar 2 Movie Cast & Director

ParticularsDetails
Release Date11th August 2023
LanguageHindi
CategoryEntertainement
GenrePeriod Action Drama
DirectorAnil Sharma
ProducerAnil Sharma, Sunny Deol, Jyoti Deshpande, and others
WriterShaktimaan Talwar
MusicMithoon
CastSunny Deol, Ameesha Patel, Utkarsh Sharma, Others
CinematographyBinod Pradhan
Production CompanySunny Sounds Pvt. Ltd., Zee Studios
Runtime170 minutes
Release FormatTheatrical Release

Gadar 2 Cast

कलाकार नामरोल
सनी देओलतारासिंह
अमीषा पटेलसकीना
उत्कर्ष शर्माचरणजीत सिंह (जीते)
मनीष वधवामेजर जनरल हामिद इकबाल
गौरव चोपड़ालेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र रावत
सिमरत कौरमुस्कान
अन्यलव सिन्हा, मीर सरवर, रोहित चौधरी, रूमी खान, राकेश बेदी

कैसी हैं फिल्म गदर 2 की कहानी

फिल्म ‘गदर; एक प्रेम कथा’ की कहानी 1947 के भारत – पाकिस्तान विभाजन पर आधारित थी। वहीं ‘गदर 2’ की कहानी 1971 का युद्ध शुरू होने से पहले की है। बहुत सारी मुसीबतें झेलकर तारासिंह अपनी पत्नी सकीना को पाकिस्तान से वापस लाकर अब भारत में बस चूका हैं| ‘गदर 2’ की कहानी के अनुसार तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) अब भारत में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। उनका बेटा चरनजीत उर्फ जीते भी अब बड़ा हो चूका है।

उधर पाकिस्तान में मेजर जनरल हामिद इकबाल (मनीष वाधवा) इंतकाम की आग में दहक रहा है, क्योंकि बंटवारे के समय उसका पूरा परिवार मारा गया था| इसलिए वो हर हिन्दुस्तानी से नफरत करने लगता हैं| वो सबसे ज्यादा नफरत तारा सिंह से करता हैं और तारा सिंह से किसी भी हाल में बदला लेना चाहता हैं क्योकि तारासिंह उसकी रेजीमेंट के 40 जवानों को मारकर सकीना को हिंदुस्तान ले आया था।

उसके बदले में हामिद ने सकीना के पिता अशरफ अली (अमरीश पुरी) को फांसी पर लटकवा दिया था| लेकिन तारासिंह से बदले की आग अभी भी उसके सीने में जल रही हैं| इसी बीच भारत और पाकिस्तान में युद्ध के आसार बनने शुरू हो जाते हैं| लेकिन उससे पहले एक दिन तारासिंह का बेटा जीते गलतफहमी के कारण पाकिस्तान पहुँच जाता हैं और वो पाकिस्तान की सेना की गिरफ्त में आ जाता हैं| इस प्रकार हामिद को अपनी मुराद पूरी करने का मौका मिल जाता है|

अपने बेटे को छुड़ाने के लिए तारा सिंह एक बार फिर पाकिस्तान जाने का फैसला करता है। क्या वह इसमें कामयाब हो पायेगा? पूरी कहानी जानने के लिए आपको मूवी देखनी होगी|

कलाकारों ने कैसी की हैं एक्टिंग?

सनी देओल, तारासिंह के रोल में वहीं पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं| उनका जो अंदाज सालों पहले गदर में दिखा था| गुस्सा, इमोशन और एक्शन में तारासिंह का कोई सानी नही हैं|

अमीषा पटेल भी सकीना के रोल में दमदार दिखी हैं| उनके किरदार और डायलॉग में इमोशन्स दिखा हैं| फिल्म में एक – दो जगह ऐसा लगा हैं कि उनका इमोशन्स ओवरयूज हैं|

उत्कर्ष शर्मा ने भी अच्छी एक्टिंग की हैं| पाकिस्तानी मुस्कान (सिमरत) ने भी सादगी को अच्छे से अपनाया हैं| हालाँकि इन दोनों को अभी एक्टिंग पर और मेहनत करने की जरूरत हैं|

वहीं मेजर जनरल हामिद इकबाल के रोल में मनीष वाधवा में विलेन के सारे गुण जोरदार लगे हैं। उनके रोल में कहीं कोई कमी नही हैं|

आइये जानते हैं मूवी के म्यूजिक के बारे में

फिल्म में नये ओरिजिनल गानों की जगह गदर फिल्म के रीमेक गाने इस्तेमाल किए गए हैं, जिससे गानों में नयापन कम महसूस होता है। हालांकि थिएटर में पिछली गदर के दोनों गाने ‘उड़ जा काले कांवा’ और ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गदर 2 में भी सुपर हिट हैं, जो आपकों थिरकने पर मजबूर कर देंगे|

गदर 2 मूवी रिव्यु

गदर: एक प्रेम कथा की अपेक्षा फिल्म गदर 2 में अच्छी और बंधी हुई स्क्रिप्ट की कमी महसूस हो रही है। फिल्म का पहला हाफ थोडा स्लो और जबरदस्ती खींचा हुआ लगता हैं जिसकों घटाया जा सकता था| हालाँकि इंटरवेल से पहले कहानी रफ्तार पकड़ती हैं और सेकंड हाफ रोमांच और इमोशन से भरपूर हैं जो कहानी को तेजी से आगे बढाता हैं|

फिल्म के डायलॉग थिएटर में लोगों को तालियां बजवाने पर मजबूर कर रहे हैं। तारा सिंह और पाकिस्तान के आर्मी जनरल के बीच के संवाद अच्छे से बोले गए हैं। फिल्म में कहीं-कहीं एक्शन का लॉजिक समझ नही आता हैं| फिल्म में एक्शन, इमोशन व देशभक्ति का परफेक्ट तालमेल है, जिससे दर्शक इमोशनली कनेक्ट हो जाते हैं| इन सबके बावजूद फिल्म एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी अच्छी बनी है, जो आपके टिकट के पैसे वसूल करवा देगी और आपको तालियां बजाने पर मजबूर कर देगी|

Reviews Rating

  • Amar Ujala – 3 stars
  • Navbharat Times – 3.5 stars
  • India Times – 3 stars
  • Abp News – 3.5 stars
  • Aaj Tak – 3 stars

Overall Rating

3 thoughts on “Gadar 2 Movie Review: एक्शन और डायलॉगबाजी से भरपूर हैं गदर 2, सनी देओल की दहाड़ से फिर कांपा पाकिस्तान”

  1. Super movie
    Full paisa vasull movie
    Most important family k sath dekh sakte hai family k sath movie injoy kar sakte hai 👏👏👏👏👏
    I will rate ⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️
    🤗🤗🤗

    Reply

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.