Rajasthan New Ration Card List 2023 : सरकार द्वारा गरीब परिवारों को सस्ती दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु राशन कार्ड बनाया जाता हैं | राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज हैं जिसका उपयोग सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता हैं | राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकान से उचित मूल्य पर विभिन्न खाद्य पदार्थ जैसे – गेहूँ, चावल, दाल, चीनी आदि उपलब्ध करवाया जाता हैं|
राज्य का मध्यम व निम्न वर्गीय परिवार राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है। यदि आपको सस्ती दर पर अनाज लेना हैं तो आपका नाम राजस्थान राशन कार्ड नई सूची 2023 में शामिल होना अनिवार्य हैं | आप अपना नाम Rajasthan Ration Card New List में चेक कर सकते हो |
इस आर्टिकल हम आपको ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची राजस्थान में अपना नाम कैसे देखें? के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
Rajasthan Ration Card List Overview
योजना का नाम | राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2023 |
जारी किया गया | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के मध्यम व निम्न वर्गीय परिवार |
उद्देश्य | राजस्थान राशन कार्ड नई सूची ऑनलाइन |
राज्य | राजस्थान |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-180-6030 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://food.rajasthan.gov.in/ |
Rajasthan New Ration Card List 2023
राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा, अंत्योदय, बीपीएल (BPL) जैसी योजनाओ का लाभ लेने के लिए आपका नाम राजस्थान राशन कार्ड न्यू लिस्ट में होना आवश्यक हैं | राजस्थान सरकार ने Ration card new List check करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट उपलब्ध कराया है। जिससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से राशन कार्ड लिस्ट आसानी से देख सकता है।
भारत में बहुत से ऐसे परिवार हैं जो अपनी जरूरत का राशन नही खरीद सकते हैं | बहुत सारे लोग बढ़ती महंगाई के कारण दो समय के खाने योग्य राशन नही खरीद पाते हैं इसलिए सरकार द्वारा ऐसे गरीब परिवारों को राशन कार्ड के माध्यम से सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। गरीब परिवारों की आय एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए APL/BPL/AAY राशन कार्ड बनाये जाते हैं | APL या BPL Ration card बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होता है।
राशन कार्ड नई सूची सरकार द्वारा जारी की जाती है। जिन्होंने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है इन सभी लोगों का नाम नई राशन कार्ड लिस्ट में जारी कर दिया गया है। आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में है या नहीं इसे चेक करने के लिए आपको राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
राजस्थान राशन कार्ड के प्रकार
राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों की आय तथा उनकी आर्थिक स्थिती को ध्यान में रखते हुए तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते है। जो इस प्रकार हैं –
- BPL Ration Card – BPL राशन कार्ड राज्य के ऐसे परिवार को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे होते हैं। ऐसे परिवारों की सालाना आय ₹10000 से कम होती है। BPL कार्ड धारक परिवारों को रियायती दरों पर हर महीने 25 किलो राशन उपलब्ध कराया जाता है।
- APL Ration Card – APL राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों को उपलब्ध कराया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे होते हैं। ऐसे परिवारों की सालाना आय ₹10000 से अधिक होती है। ऐसे परिवारों को सरकार द्वारा सस्ती दर पर प्रत्येक महीने 15 किलो अनाज दिया जाता है।
- AAY Ration Card – यह राशन कार्ड राज्य के बहुत ही ज्यादा गरीब परिवारों के लिए जारी किया जाता है। जिनके आय का कोई साधन नहीं होता है। AAY Ration Card धारक गरीब परिवारों को सरकारी राशन की दुकानों से प्रत्येक महीने 35 किलो तक राशन दिया जाता हैं |
राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट के लाभ
राजस्थान में रहने वाले परिवारों के लिए राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है जिससे सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का लाभ लिया जा सकता हैं | राशन कार्ड के माध्यम से गरीब परिवारों को कई सारे फायदे मिलते हैं।
- सरकारी राशन दुकान से सस्ती दर पर राशन लेने के लिए राशन कार्ड होना आवश्यक हैं |
- जिन परिवारों के पास राशन कार्ड होगा | उन सभी परिवारों को सस्ती दरों पर गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन तेल आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।
- इसके अलावा राशन कार्ड बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के भी काम आता हैं |
- राशन कार्ड का उपयोग ड्राइविंग लाइसेंस एवं वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए एक दस्तावेज के रूप में किया जाता हैं |
- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के लोगों की सुविधा के लिए नई राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी किया जाता हैं |
- अब राज्य का कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल एवं लैपटॉप से राजस्थान राशन कार्ड नई सूची में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकता है। आपको कही जाने की जरूरत नही हैं |
राजस्थान राशन कार्ड के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Rajasthan New Ration Card List 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें
जिन परिवारों ने नये राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया हैं वो अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं | सरकार द्वारा राशन कार्ड को अपडेट करने का कार्य किया जा रहा हैं जिसकी लिस्ट समय समय पर जारी की जा रही हैं | निम्न स्टेपों को फॉलो करके आप अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हो |
- राशन कार्ड नई लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
- होम पेज के राइट साइड में ‘महत्वपूर्ण जन – उपयोगी सूचनाएं’ का टैब दिखाई देगा | उसमे से राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना हैं |
- अब आपको काफी सारे विकल्प दिखेगें उनमे से जिलेवार राशन कार्ड विवरण के विकल्प का चयन करना हैं |
- आपकी मोबाइल /कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा |

- उस पेज पर आपको Urban या Rural या All के किसी एक विकल्प पर टिक करना है। अब आपके सामने राजस्थान के सभी जिलों की सूची खुल जाएगी।

- इस लिस्ट में आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई लिस्ट ओपन होगी जिसमें आपको ब्लॉक का चयन करना होगा।
- ब्लॉक का चयन करने के बाद नेक्स्ट लिस्ट में आपको अपनी पंचायत के नाम पर क्लिक करना हैं |
- पंचायत का चयन करने के बाद आपको अपने गांव के नाम पर क्लिक करना है।
- अब FPS Name यानि राशन की दुकान का चुनाव करें |
- राशन की दुकान का चयन करते ही आपके सामने राशन कार्ड की लिस्ट खुल जाएगी।
- यहां अपना राशन कार्ड नंबर देखें और उस पर क्लिक करें। इससे आपके सामने राशन कार्ड का पूरा विवरण खुल जाएगा।
- इसमें आप अपना एवं अपने परिवार के सदस्य का नाम देख सकते है।
FAQ
Ans – राजस्थान के राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आगे की पूरी प्रक्रिया इस पोस्ट में बताई गई हैं अत: पोस्ट को ध्यान से पढ़े |
Ans – यदि आप राजस्थान राज्य के निवासी है और आपको राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है या आपको कोई समस्या आती है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6030 के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।
Ans – यदि आपको इस से संबंधित कोई grievance lodge करनी है तो आप पोर्टल पर सूचनाएं और शिकायत टैब पर राजस्थान संपर्क पर क्लिक कर अपनी शिकायत दर्ज करे।
Ans – राजस्थान राशन कार्ड को चार भागो में बांटा गया है ये है APL ,BPL AAY and state BPL card ये कार्ड पीले ,गुलाबी ,ग्रीन और गहरे हरे रंग के है।
Ans – आवेदन करने के 30 दिनों अंदर खाद्य विभाग की ओर से आपको राशन कार्ड प्रदान कर दिया जाएगा।
2 Comments
Pingback: Online Jamabandi की नक़ल कैसे निकले पूरा विवरण यहाँ देखें
Nasrudin MOHAMMAD