mukhyamantri ladli behna yojana: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना -उद्देश्य ,पात्रता ,लाभ एवम् अन्य जानकारी

लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने के लिए एक योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर 28 जनवरी 2023 को बुधनी में नर्मदा तट के पावन स्थल पर की गई और इस योजना को सरकार द्वारा 25 मार्च 2023 लागू कर दिया जाएगा | जिसका नाम mukhyamantri ladli behna yojana है| इस योजना के तहत प्रदेश की सभी बेटियों को 1000 प्रतिमाह दिया जायेगा | इस आर्टिकल के माध्यम से हम आज आपको मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, प्रमुख दस्तावेज़ आदि की संपूर्ण जानकारी देना चाहते है तो आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़े।

योजना के प्रमुख उद्देश्य

  • महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना व स्वावलम्बन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना |
  • महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्‍वावलम्‍बी बनाना |
  • परिवार स्तर पर लिए जाने वाले निर्णयों में महिलाओं की भूमिका बढ़ाना |

Importent Dates

S.No.गतिविधियांसमयसीमा
1.योजना का शुभारम्भ05 मार्च 2023
2.आवेदन शुरू15 मार्च 2023
3.आवेदन की अंतिम तिथि30 अप्रैल 2023
4.अंतिम सूची जारी01 मई 2023
5.अंतिम सूची पर आपत्तियाँ प्राप्त करने कि तिथि01 मई से 15 मई 2023 तक
6.आपत्ति निवारण हेतु समय16 मई से 30 मई 2023 तक
7.अंतिम सूची जाती करने की तिथि31 मई 2023
8.राशि अंतरण की तिथि10 जून 2023 तक
9.आगामी माहों में भुगतान की तिथिप्रत्येक माह की 10 तारीख को

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना – Overview

योजना का नामलाडली बहन योजना – 2023
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
राज्यमध्यप्रदेश
योजना का शुभारम्भ05 मार्च 2023
लाभार्थीमहिला, लडकियां और विधवा महिलाएं
योजना का क्षेत्रग्रामीण और शहरी
योजना का उद्देश्यमहिलाओं और लड़कियों की आर्थिक मदद प्रदान करना
Official WebsiteClick Here

लाभ

  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
  • इस योजना में महिलओं को 1000 रुपए प्रतिमाह दिया जायेगा जिससे वे अपना जीवन यापन आसानी से कर सके |
  • इस योजना के तहत दिया जाने वाला पैसा महिलाओं के सीधे बैंक खाते में डाल दिया जायेगा |
  • यदि कोई महिला पहले से किसी भी योजना का लाभ उठा रही है तो उसे भी लाभ दिया जायेगा | |
  • सभी वर्ग की महिलाओं लाभ मिलेगा |
  • पेंशन पाने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती है |

पात्रता

  • मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी हो |
  • विवाहिता महिला हो , (जिनमें विधवा ,तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी)|
  • जो भी महिलाएं आंगनबाड़ी, आशा बहु या स्वयं सहायता समूह में कार्यरत हो उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जायेगा|
  • सभी वर्ग की महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जायेगा |

अपात्रता

  1. महिला उम्मीदवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक हो।
  2. परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
  3. महिला उम्मीदवार को राज्य सरकार या केंद्र सरकार के किसी भी अन्य योजना के तहत 1000/- रुपये से अधिक राशि मिलती हो।
  4. 5 एकड़ से अधिक भूमि हो।
  5. किसी सदस्य(परिवार) के नाम पर चार पहिया वाहन ( ट्रेक्टर सहित ) हो।
  6. परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व विधायक या सांसद हो|

आयु सीमा

लाभार्थी की 01 जनवरी 2023 के आधार पर

न्यूनतम आयु – 23 वर्ष

अधिकतम आयु – 60 वर्ष

प्रमुख दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • समग्र परिवार आईडी
  • मूल निवासी प्रणाम पत्र
  • जन्म प्रणाम पत्र

Official portal

हेल्पलाइन नंबर – 0755-2700800

Official Website- www.cmladlibahna.mpgov.in

आवेदन प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल पर मिलेगें |
  • वार्ड कार्यालय /कैंप स्थल / ग्राम पंचायत पर आवेदन फॉर्म की लाड़ली बहना पोर्टल/एप में पुष्टि की जाएगी|
  • आवेदन फॉर्म की पुष्टि के दौरान उम्मीदवार का फोटो लिया जाएगा|
  • आवेदन फॉर्म की पुष्टि के बाद प्राप्त ऑनलाइन आवेदन क्रमांक को दर्ज करके आवेदक को दिया जाएगा |

FAQ

Q 1.मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना 2023 की शुरुआत कब हुई ?

Ans.मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना 2023 की शुरुआत 05 मार्च 2023 को हुई |

Q 2.मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना क्या है?

Ans.लाडली बहना योजना के जरिए लाभार्थी महिलाओं और बेटियों को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे, जो हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचेंगे|

Q 3.लाडली बहना योजना में उम्र कितनी है?

Ans.प्रदेश की 23 से 60 वर्ष (01/01/2023) तक आयु की महिला इस योजना का लाभ उठा सकती हैं|

Q 4.लाडली बहना योजना के फॉर्म कब तक भरे जाएंगे?

Ans.इस योजना से मध्य प्रदेश की बहनें आत्मनिर्भर बन पाएंगे। CM Ladli Behna रजिस्ट्रेशन फॉर्म होली ओर रंगपंचमी के बाद 25 मार्च से 30अप्रैल 2023 के तक भरे जाएंगे।

Q5.लाडली बहन योजना में क्या क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?

Ans.आधार कार्ड
बैंक पासबुक
रजिस्टर मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज़ फोटो
समग्र परिवार आईडी
मूल निवासी प्रणाम पत्र
जन्म प्रणाम पत्र

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.