Mai Bhago Vidya Yojana 2023, माई भागो विद्या योजना 2023 – पंजाब सरकार

Mai Bhago Vidya Scheme: पंजाब राज्य की सरकार द्वारा सन-2011 में पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ रही बच्चियों के लिए यह एक नयी योजना चलाई गयी है, इस योजना का नाम माई भागो विद्या योजना (ਮਾਈ ਭਾਗੋ ਵਿਦਿਆ ਯੋਜਨਾ) रखा गया है | इस योजना के अन्तर्गत पंजाब सरकार द्वारा 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं में अध्ययन करने वाली लड़कियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा| जिसमें इन लड़कियों को फ्री में साइकिलें प्रदान की जाती हैं| mai Bhago Vidya Yojana माई भागो विद्या योजना पंजाब की सरकार ने सन 2011-12 शुरू की गयी थी यह पंजाब सरकार एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है जो की लड़कियों को स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के लिए उत्साहित करती है|

Mai Bhago Vidya Yojana 2023
Mai Bhago Vidya Yojana 2023

माई भागो विद्या योजना पंजाब सरकार ( ਮਾਈ ਭਾਗੋ ਵਿਦਿਆ ਯੋਜਨਾ )

पंजाब राज्य की सरकार द्वारा राज्य में बालिका शिक्षा में सुधार करने व शिक्षा के लिए गरीब परिवार की बालिकाओं के लिए पंजाब की सरकार ने वर्ष 2011 में माई भागो विद्या योजना को पंजाब में लाया गया था | इस योजना के अन्तर्गत की पंजाब सरकार द्वारा 9 वीं, 10 वीं, 11 वीं व 12 वीं में अध्ययन करने वाली लड़कियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा| जिसमें इन लड़कियों को फ्री में साइकिलें प्रदान जाती हैं | माई भागो विद्या योजना पंजाब की सरकार ने सन 2011-12 शुरू की गयी थी| यह पंजाब सरकार की एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है जो की लड़कियों को स्कूली शिक्षा पूर्ण करने के लिए उत्साहित करती है|

माई भागो विद्या योजना के हाइलाइट्स

योजना का अवलोकन
योजना का नाममाई भागो विद्या योजना (ਮਾਈ ਭਾਗੋ ਵਿਦਿਆ ਯੋਜਨਾ)
प्रारंभ वर्ष2011
फ़ायदेयोग्य लड़कियों को निःशुल्क साइकिलें
लाभार्थी9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियां|
नोडल मंत्रालयमहिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब।
आवेदन करने का तरीकाऑफलाइन

माई भागो विद्या योजना का मुख्य उद्देश्य :-

Mai Bhago Vidya Yojana: माई भागो विद्या योजना मुख्य उदेश्य यही सुनिश्चित करना था कि लड़कियां अपनी प्राथमिक शिक्षा स्तर से आगे की शिक्षा को जारी रखें| लड़कियों के नामांकन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें पढ़ाई में बेहतर बनाना था जिसमें की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्तर में लड़कियों की संख्या को ज्यादा-से-ज्यादा बढाया जा सके।

पंजाब में लड़कियों द्वारा 8 वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी जाती थी क्योंकि स्कूल उनके घरों से बहुत दूर होते थे और उनके लिए स्कूल जाना बहुत मुश्किल होता था। 90 फीसदी तक सरकारी विद्यालयों में गरीब परिवार की ही बच्चियां अध्ययन करती हैं और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे उन्हें साइकिल या अन्य वाहन नहीं दिलवा सकते| इसलिए पंजाब की सरकार द्वारा माई भागो विद्या योजना से उन बच्चियों के स्कूल आने जाने में सहयोग किया गया। यह योजना पंजाब की सरकार द्वारा 201112 में लागू की गयी थी और अभी तक इस योजना का लाभ गरीब परिवार की बच्चियों को मिल रहा है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लड़कियां अपनी प्राथमिक कक्षा से भी आगे की अपनी शिक्षा जारी रखें| लड़कियों के नामांकन को बढ़ावा देने के लिए और श्रेष्ठ माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय स्तर पर बालिकाओं के ड्राप-आउट को कम करने के लिए सरकार द्वारा ये योजना चालू की गई हैं| माई भागो विद्या योजना उन बालिकाओं के लिए मददगार है जो पढ़ना तो चाहती हैं लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वाहनों का खर्च नहीं उठा सकती।

माई भागो कौन थी?

Mai Bhago Vidya Yojana: माई भागो नाम एक बड़ा नाम था जो की एक बहादुर सिख महिला सैनिक का नाम है जिसने 1705 ई. में मुगलों के खिलाफ सिख सैनिकों को निर्देशित किया था तथा सिख सैनिकों को प्रोत्साहित किया था । वह उस युद्ध की नायिका थी| माई भागो ने कई मुगल सैनिकों को मार डाला था। उस युद्ध के बाद वह सिख समुदाय में संत के रूप में प्रसिद्ध हो गईं।

( ਮਾਈ ਭਾਗੋ ਵਿਦਿਆ ਯੋਜਨਾ ) माई भागो विद्या योजना के लाभ

  1. पंजाब सरकार द्वारा 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं में अध्ययन करने वाली लड़कियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिसमें इन लड़कियों को फ्री में साइकिलें प्रदान की जाती हैं।
  2. इस योजना से स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों की संख्या को कम करना और पढ़ाई के लिए लड़कियों को प्रेरित करना तथा उनकी मदद करता है।

माई भागो विद्या योजना के लिए पात्रता :-

  • लाभार्थी लड़की पंजाब राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी लड़की 9वीं से 12 वीं कक्षा में पढ़ती होनी चाहिए।
  • लाभार्थी लड़की का दाखिला पंजाब के सरकारी स्कूल में होना चाहिए।
  • लाभार्थी लड़की बीपीएल परिवार से संबंधित होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज :-

  • आधार कार्ड।
  • बीपीएल कार्ड।
  • राज्य का अधिवास।
  • पिछली कक्षा का परिणाम / रिपोट कार्ड।
  • विद्यालय प्रमुख की अनुशंसा।

आवेदन कैसे करें :-

  1. आवेदन करने वाली छात्रा को सरकारी स्कूल या महा विद्यालय के प्रधानाचार्य या प्रमुख मास्टर के पास जाना होगा।
  2. आवेदन करने वाला पंजाब के सम्बधित जिले से तालुक में शिक्षा अधिकारी के पास भी जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए :-
पंजाब सरकार द्वारा चलाई माई भागो विद्या योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-
http://punjab.gov.in/

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.