Hariyali Teej 2023: जानिये शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और महत्‍व

Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म में तीज-त्योहारों का बहुत महत्व है। श्रावण मास की हरियाली तीज भी महिलाएं बड़े उत्साह व खुशी के साथ मनाती हैं। हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छा वर पाने के लिए व्रत करती हैं|

हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस साल 19 अगस्त 2023, शनिवार को हरियाली तीज है। यह त्यौहार श्रावण मास की तृतीया तिथि को मनाया जाता हैं, इसलिए इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता हैं|

इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य व पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। हरियाली तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शिवजी की पूजा की जाती है। कहा जाता हैं कि इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का मिलन हुआ था और शिवजी ने पार्वती की पत्नी के रूप में अपनाया था| इस दिन सुहागिन महिलाएं जहां अपने पति की लम्बी आयु व संतान की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां मनचाहा व अच्छा वर पाने के लिए ये व्रत करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। हरियाली तीज पर हरे रंग का बड़ा महत्व हैं इसलिए महिलाएं इस दिन हरी साड़ी और कांच की हरी चूड़ियां जरूर पहनती हैं।

आइये जानते हैं हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में…

हरियाली तीज 2023 का शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2023 Shubh Muhurat)

ज्योतिष शास्त्र व पंचांग के अनुसार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त 2023 को रात 08 बजकर 01 मिनट पर होगी तथा इसका समापन 19 अगस्त 2023 को रात 10 बजकर 19 मिनट पर होगा| इसलिए हरियाली तीज 19 अगस्त को मनाई जाएगी|

  • सुबह का मुहूर्त – सुबह 07:47 – सुबह 09:22
  • दोपहर का मुहूर्त – दोपहर 12:32 – दोपहर 02:07
  • शाम का मुहूर्त – शाम 06:52 – रात 07:15
  • रात का मुहूर्त – प्रात: 12:10 – प्रात: 12:55 (20 अगस्त 2023)

पूजा का शुभ मुहूर्त

इस बार 19 अगस्त 2023, शनिवार को हरियाली तीज है।

  • सुबह का मुहूर्त – सुबह 07:30 – सुबह 09:08 तक
  • दोपहर का मुहूर्त – दोपहर 12:25 – शाम 5:19 तक

हरियाली तीज के दिन इन शुभ योग में पूजा की जा सकती है। पूजा करने का ये सबसे उत्तम समय रहेगा|

हरियाली तीज पूजा सामग्री (Hariyali Teej Puja Samagri)

मां पार्वती और शिवजी की मूर्ति, पूजा के लिए चौकी, पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत या चावल, दूर्वा घास, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत। इसके साथ ही मां पार्वती का महावर, कुमकुम, मेहंदी, इत्र, चुनरी, सिंदूर, बिंदी, आदि के साथ सोलह श्रृंगार करें|

हरियाली तीज की पूजा विधि (Hariyali Teej Puja Vidhi)

तीज के दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें| साफ सुथरे कपड़े पहने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें| इस दिन मिट्टी के भगवान शंकर व माता पार्वती की मूर्ति बनाकर उनकी पूजा की जाती है| एक चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती एवं उनकी सहेली की प्रतिमा बनाई जाती है| माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें|

इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती का ध्यान करें| माता-पार्वती, शिव जी और उनके साथ गणेश जी की पूजा करनी हैं| भगवान शिव जी को वस्त्र अर्पित करें और हरियाली तीज की कथा सुनें| ‘उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये’ मंत्र का जाप भी करें| मिट्टी की मूर्ति बनाते समय भगवान का स्मरण करते रहें| पूजा करते समय बिल्व-पत्र, आम के पत्ते, चंपक के पत्ते एवं केवड़ा भगवान को अर्पित करते हुए भगवान शिव और मां पार्वती समेत सभी देवी-देवताओं की आरती उतारें।

हरियाली तीज का महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पति की दीर्घायु और घर में सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और हाथों में मेहंदी लगाती है। इस दिन सावन मास के गीत गाने का विशेष महत्व है। महिलाएं झूला-झूलकर सावन के इस खास पर्व का उत्साह मनाती हैं। यह पर्व प्रकृति से जुड़ने का पर्व है| हरियाली तीज का जब पर्व आता है तो हर तरफ हरियाली छा जाती हैं, पेड़-पौधे हरे-भरे व उजले उजले नजर आने लगते हैं|

FAQ

Q.1. Hariyali teej kab hai 2023?

Ans – शनिवार, 19 अगस्त 2023

Q.2. 2023 में तीज का त्यौहार कब मनाया जाएगा?

Ans – शनिवार, 19 अगस्त 2023

Q.3. इस बार तीज का त्योहार कब है?

Ans – शनिवार, 19 अगस्त 2023

Q.4. हरियाली तीज में किसकी पूजा की जाती है?

Ans – यह दिन मां पार्वती और भगवान शिव की अराधना करने का विशेष दिन माना जाता है।

Q.5. What is the date of Teej festival 2023?

Ans – This year, it will be celebrated on August 19, 2023.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.